कुरूद में बालिका शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

8 नवीन कक्षों एवं शौचालय भवन का होगा लोकार्पण

धमतरी। बालिका शिक्षा को सुदृढ़ आधार प्रदान करने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरूद में निर्मित 8 नवीन कक्षों एवं आधुनिक शौचालय भवन का लोकार्पण 28 जून को दोपहर 12 बजे से विद्यालय परिसर में किया जाएगा। यह परियोजना रायपुर कैपिटल राउंड टेबल के सहयोग से पूर्ण की गई है,जिसमें मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक संगठन, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।यह पहल विद्यालयी अधोसंरचना को मजबूत बनाने के साथ-साथ बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है,संस्था का “Adopt • Adapt • Improve” का ध्येय शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *