नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का लगातार महाअभियान

आबकारी एक्ट के 10 अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपी गिरफ्तार

आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(2) के 3 एवं धारा 34(1)(ख), 34(ए) के 7 प्रकरणों सहित कुल 10 मामलों में कार्यवाही, 3 आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

धमतरी। अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री से प्राप्त नगदी रकम जप्त की गई एवं सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 3 बड़ी कार्यवाही, 3 आरोपी गिरफ्तार अंजू कुमार नेताम, उम्र 34 वर्ष, निवासी कमारपारा संबलपुर,धनराज नेताम, उम्र 20 वर्ष, निवासी अमाली कमारपारा नगरी,खुबलाल निषाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेमरा-बी कुरूद इन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

धारा 34(1)ख एवं 34(ए) के तहत 07 प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार  भरतराम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रं.3 भखारा प्रकाश पटेल,उम्र-31 वर्ष,निवासी सिरसिदा थाना कुरूद,योगेश कुर्रे,उम्र 22 वर्ष, निवासी मेघा, चन्द्रकुमार कमार,उम्र 42 वर्ष, निवासी मोहेरा,जीवन मरकाम,उम्र 29 वर्ष, निवासी हर्रा पारा बिरगुड़ी,पंकज कुमार गुप्ता,उम्र 29 वर्ष,निवासी निवासी कल्ले सम्राट ढाबा, मुकेश कुमार मानिकपुरी,उम्र 40 वर्ष, निवासी कल्लेमेटा, सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *