
एसपी के निर्देश पर भखारा पुलिस की कार्यवाही – फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश जारी
धमतरी। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अपने बड़े भाई के कहने पर शराब एवं डीजल खरीदने भखारा आया था।जब प्रार्थी भखारा शराब दुकान परिसर पहुंचा, तब वहां पहले से मौजूद आरोपीगण एवं विधि से संघर्षरत बालक ने उसे रोककर पैसों की मांग की।जिस पर प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी अंशुमन साहू,उम्र 18 वर्ष,ने अपने पास रखे धारदार चाकू को प्रार्थी के गले में अड़ा दिया।वहीं आरोपी लोकेश पटेल,उम्र 18 वर्ष एवं विधि से संघर्षरत बालक ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा आरोपी समीर निर्मलकर, ने मारपीट कर प्रार्थी के पास रखे 3000/- रुपये एवं मोबाइल फोन लूट लिया तथा घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।जिसकी सूचना पर थाना भखारा में धारा 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और हिरासत में लेकर पूछताछ की,जिस पर आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया।जिस पर आरोपी के विरूद्ध विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


