

धमतरी। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम देमार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें देमार क्लस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देमार सहित कुल 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में शामिल हुए।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, अध्यक्ष जिला पंचायत अरूण सार्वा एवं पूर्व विधायक रंजना साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रवण यंत्र एवं सुपोषण किट का वितरण किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।शिविर में कुल 878 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 843 मांग संबंधी तथा 35 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।वहीं महापौर ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर अपना ब्लड प्रेशर परीक्षण कराया और कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही किया जा रहा है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है।अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कहा कि समाधान शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो रहा है। ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।


