मोदी ‘मेलोडी’ में व्यस्त, छात्र भविष्य को लेकर त्रस्त

मोदी विदेश में ‘मेलोडी’ बांट रहे, देश का युवा पेपर लीक से टूट रहा” – राजा देवांगन

धमतरी। NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि हाल ही में इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा इटली की प्रधानमंत्री को “मेलोडी” चॉकलेट भेंट करने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जबकि देश के छात्र परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही धांधली से निराश और आक्रोशित हैं।कहा कि NEET 2026 परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है,परीक्षा रद्द होने पर कई छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जो बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है।यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य, मानसिक स्वास्थ्य और भरोसे का प्रश्न है।वहीं देवांगन ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। वहीं भारतीय रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।कहा, “देश का युवा आज बेरोजगारी , पेपर लीक और महंगाई से जूझ रहा है,लेकिन सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल इवेंट और प्रचार में लगी हुई है।युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *