
धमतरी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव 24 मई को दिल्ली पहुंचकर छत्तीसगढ़ सदन दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किए और गमछा एवं पुष्प भेंट किया।इस दौरान ध्रुव ने मुख्यमंत्री से गंगरेल बांध क्षेत्र में पर्यटन विकास संबंधी चर्चा किए, साथ ही विश्रामपुर स्थित गंगरेल बांध किनारे के प्रसिद्ध रामटेकरी क्षेत्र में शीघ्र ही जिला प्रशासन को आदेशित कर विकास और निर्माण कार्य शुरू कराने के बातों में चर्चा की।जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया है।वहीं धमतरी के विकास और निर्माण संबंधी कई बिंदुओं पर चर्चा किए।


