
रामकुमार सिन्हा के घर से आंगनबाड़ी तक बनेगी नाली, वार्डवासियों को मिलेगी जलभराव एवं गंदगी से राहत
धमतरी। नगर पालिक निगम अंतर्गत सोरिद वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए 11.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया,जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी एवं वार्डवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।भूमिपूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जगदीश रामू रोहरा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बरसात के दिनों में जलभराव, कीचड़ एवं गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए यह विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा सके वहीं सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि वार्डवासियों की मांग एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।कहा कि निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है तथा जनता की समस्याओं का समाधान करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं।


