एसपी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने दिए निर्देश

खात्मा प्रकरण, बीट प्रणाली, सायबर अपराध, सुशासन तिहार, सामुदायिक पुलिसिंग एवं यातायात व्यवस्था की हुई विस्तृत समीक्षा

“बेसिक पुलिसिंग को मजबूत कर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ाएं” – एसपी धमतरी

धमतरी। एसपी द्वारा पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, बेसिक पुलिसिंग, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं जनविश्वास आधारित पुलिसिंग को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वाहनों एवं ईंधन की मितव्ययता को ध्यान में रखते हुए केवल राजपत्रित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।बैठक के दौरान खात्मा प्रकरणों, लंबित अपराध एवं मर्ग प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, बीट प्रणाली की प्रभावशीलता, सायबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, यातायात व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं विभागीय अनुशासन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।सुशासन तिहार के तहत प्राप्त शिकायतों एवं आवेदन पत्रों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।वहीं समीक्षा करते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने, नियम विरुद्ध मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *