पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार – 4 अलग- अलग प्रकरणों पर 4 आरोपी गिरफ्तार

थाना मगरलोड, कुरूद एवं चौकी बिरेझर पुलिस की कार्यवाही -अवैध शराब,नगदी रकम,प्रयुक्त वाहन सहित कुल 28,230/-रु० जप्त

धमतरी। एसपी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बेलरदोना मार्ग स्थित शराब भट्ठी आहता में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में बियर रखकर बिक्री कर रहा है,जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल  रेड कार्यवाही करते हुए, शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उत्तम निषाद उर्फ राजा,उम्र 27 वर्ष, निवासी मथुरानगर मगरलोड बताया तथा आरोपी के पास शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।दूसरी कार्यवाही थाना कुरूद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत के पास ग्राम गाड़ाडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई एवं मौके पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गिरधर साहू, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम गाड़ाडीह बताया,जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।तथा थाना कुरूद पुलिस द्वारा नया बाजार कुरूद क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए आरोपी किशोर कुमार ध्रुव,उम्र 38 वर्ष,निवासी इंद्रा नगर कुरूद,को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।वहीं चौथा कार्यवाही चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा ग्राम सोनपुर बड़े नहर नाली के पास घेराबंदी कर कार्यवाही की गई, जहां आरोपी कमलेश कुमार टण्डन ,उम्र 35 वर्ष,को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *