धमतरी अग्रणी, चना खरीदी में बनाया नया कीर्तिमान

विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना में 4 पैक्स समिति अनवरी, कोसमर्रा, पोटियाडीह एवं कोलियारी में निर्मित होंगे चना भंडारण

धमतरी। विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी अग्रणी रहा है, एनसीसीएफ रायपुर द्वारा जिले के 4 विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS)  पैक्स अनवरी, कोसमर्रा, पोटियाडीह (अमदीन) एवं कोलियारी में भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाया हुए,गोदाम हायरिंग एश्योरेंस लेटर जारी कर योजना को गति प्रदान की गई है।प्रत्येक गोदाम में 2500 मीट्रिक टन चना भंडारण की क्षमता का होगा यह सुनिश्चित किया जा रहा है।जिले में अब तक 97 हजार क्विंटल चने की खरीदी की जा चुकी है,जो पूरे छत्तीसगढ़ में खरीदे गए चने का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा अकेले धमतरी जिले से खरीदा जाना इस जिले की कृषि क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है।इस योजना के अंतर्गत आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं को भी तेजी से पूर्ण किया गया है, साथ ही, योजना के सुचारू संचालन और जमीनी स्तर पर आने वाली शंकाओं के समाधान हेतु एनसीसीएफ मुख्यालय, नई दिल्ली के साथ संबंधित पैक्स एवं आरसीएस अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। “सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना” (31 मई 2023) का उद्देश्य प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के माध्यम से गाँव स्तर पर गोदाम, प्रोसेसिंग यूनिट और कस्टम हायरिंग सेंटर बनाकर खाद्यान्न की बर्बादी को रोकना और किसानों को सही दाम दिलाना है।
इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि “धमतरी जिले ने चना खरीदी और भंडारण व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि किसानों की सक्रिय भागीदारी, सहकारी समितियों की मेहनत और प्रशासन की सतत निगरानी का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले और भंडारण की वैज्ञानिक व्यवस्था के माध्यम से नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। आगे भी जिले में खरीदी और भंडारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *