
धमतरी। नगर निगम के अंतर्गत विवेकानन्द वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया गया,महापौर ने हितग्राही अमृता देवी यादव एवं सावना बाई ध्रुव को भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान से जुड़ा जनआंदोलन है,अतः नगर निगम लगातार विकास और जनसेवा की प्रतिबद्धता के साथ पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।


