

विधायक ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और आवेदन निराकरण की ली जानकारी
धमतरी। सुशासन तिहार-2026 के तहत ग्राम गट्टासिल्ली में 15वें समाधान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्रीय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के भानेन्द्र ठाकुर, सभापति प्रेमसिंह सलाम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।इस दौरान विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा आम नागरिकों से बातचीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और समस्याओं के निराकरण को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गई।
समाधान शिविर में कुल 377 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 370 मांग संबंधी एवं 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं,जिसमें से 346 आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया वहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट एवं निःशुल्क चश्मों का वितरण किया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से माताओं और बच्चों को पोषण किट प्रदान किए गए। तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।


