कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के द्वारा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ,कुरूद बायपास रोड स्टेट पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही वहां मौजूद ग्राहक से चर्चा कर हो रही अव्यवस्था और पेट्रोल डीजल की हो रही आपूर्ति के बारे में जानकारी ली,समस्या को समझा एवं जाना।इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर,पूर्व विधायक लेखराम साहू नीलम चंद्राकर ,तपन चंद्राकर ,जिला कांग्रेस कमेटी सचिव कामराय साहू,ज्ञानसिंह यादव, मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहू,आशीष शर्मा, प्रमोद साहू ,नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू मनीष साहू ,उत्तम साहू ,अर्जुन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *