महापौर ने हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र किया जारी

धमतरी। नगर निगम अंतर्गत पोस्ट ऑफिस वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महापौर रामू रोहरा द्वारा हितग्राही रूपा बाई पटेल, माहेश्वरी महार एवं गौरी राव को भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान कर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से हर व्यक्ति को अपने सपनों का पक्का मकान प्राप्त हो रहा है,अतः नगर निगम द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने लगातार कार्य किया जा रहा है,ताकि सभी को मूलभूत सुविधाओं के साथ बेहतर आवास उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर पार्षद चंद्रभागा साहू ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही,वहीं  हितग्राहियों ने भी शासन एवं नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *