धमतरी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई दोपहर 12 से 2 बजे तक को आयोजित होगी।इसके तहत वर्तमान में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे,पात्रता के लिए कक्षा 4 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड होना आवश्यक है।तथा चयनित विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिया जाएगा,इसके पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा,जिसके लिए आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, तथा संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।अतः इच्छुक विद्यार्थी 20 जून तक अपने विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

