
आरोपियों द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना को दिया गया था अंजाम
धमतरी। पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में प्रार्थी सागर कसार,निवासी गणेश चौक धमतरी द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 मई की रात्रि लगभग 10:30 बजे कुछ युवक लाठी-डंडा एवं रॉड लेकर उसके घर पहुंचे तथा सुमित कसार एवं दिलीप सोनकर के संबंध में पूछताछ करते हुए गाली-गलौच एवं मारपीट करने लगे तथा आरोपियों द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई,जिस पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर विजय सोनकर,उम्र 28 साल, निवासी सदर दक्षिण वार्ड धमतरी, अमन सोनकर, उम्र 22 साल,निवासी रामबाग धमतरी,विकास निर्मलकर ,उम्र 21 साल,निवासी विध्यवासिनी वार्ड कारगिल चौक धमतरी,योगी सोनकर, उम्र 27 साल, निवासी विध्यवासिनी वार्ड धमतरी,सोम त्रिपाठी,उम्र 19 साल,निवासी मराठापारा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।एवं जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी विजय सोनकर एवं योगी सोनकर दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी सिटी कोतवाली धमतरी में मारपीट एवं धमकी से संबंधित आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


