धमतरी में ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ का होगा राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन

केंद्र और राज्य के 5 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी करेंगे निरीक्षण
धमतरी। जिले में शहरी भूमि अभिलेखों के तहत,नागरिकों के भूमि अधिकारों की सुरक्षा तथा सुव्यवस्थित शहरी नियोजन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।इसके लिए शासन द्वारा धमतरी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है, जिसके तहत शहर में आधुनिक तकनीक आधारित भूमि सर्वेक्षण और अभिलेख अद्यतन का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।इसके तहत नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों को 12 क्लस्टरों में विभाजित कर राजस्व विभाग, निगम अमले एवं सर्वेयरों की संयुक्त टीम द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा रहा है,वहीं  नक्शा प्रोजेक्ट के कार्यों का अवलोकन और समीक्षा करने केंद्र एवं राज्य शासन के पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 14 एवं 15 मई को धमतरी के प्रवास पर रहेंगे।ये अधिकारी आकाशगंगा कॉलोनी, गोकुलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सर्वे कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लेंगे।वहीं कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।कहा कि नक्शा प्रोजेक्ट शहरी भूमि प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे आम नागरिकों को भविष्य में भूमि संबंधी सेवाएं अधिक सरल और सुलभ रूप से प्राप्त हो सकेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *