पुलिस यातायात की चालानी कार्यवाही – मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों 5 वाहन चालकों पर चालान

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 26,500/- रुपये की चालानी कार्यवाही – परमिट निरस्तीकरण एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की भी होगी कार्यवाही

“सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन” के संकल्प के साथ पुलिस चला रही व्यापक जनजागरूकता अभियान

धमतरी। जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार यातायात जागरूकता अभियान संचालित कर आम नागरिकों, वाहन चालकों, युवाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है।साथ ही एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर,वाहनों को जप्त कर नियमानुसार जुर्माना वसूला जा रहा है।इसी क्रम में यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने जैसी खतरनाक एवं जानलेवा प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।इस अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए मालवाहक पिकअप वाहनों में सवारियां परिवहन करते पाए जाने पर 5 पिकअप वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत प्रत्येक वाहन चालक से 5,300/- रुपये के हिसाब से कुल 26,500/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।साथ ही चालकों को भविष्य में मालवाहक वाहनों में सवारी न ढोने की सख्त समझाइश दी गई एवं यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा उपायों तथा दुर्घटना से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया,वहीं संबंधित वाहनों के परमिट निरस्त कराने एवं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने हेतु पृथक से वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही, अवैध परिवहन एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *