
धमतरी। शासकीय भूमि के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य करने पर कलेक्टर भखारा तहसील में पदस्थ तहसीलदार भूपेश चंद्राकर को शॉल,श्रीफल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
कलेक्टर ने कहा कि तहसील भखारा में शासकीय भूमि के संरक्षण, अतिक्रमण रोकने तथा भूमि संवर्धन के क्षेत्र में चंद्राकर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस दिशा में किए गए यह प्रयास अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक हैं।कलेक्टर ने प्रशंसा करते हुए कहा कि चंद्राकर का दायित्व निर्वहन, कार्य के प्रति समर्पण और सक्रियता से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली है।अतः अधिकारियों से भी शासकीय संपत्तियों के संरक्षण के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

