स्वामी आत्मानंद विद्यालय गोकुलपुर में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन

धमतरी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम योजना अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोकुलपुर में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया 13 मई को प्रातः 9 बजे आयोजित की जाएगी।यह प्रक्रिया चयन समिति, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों की उपस्थिति में संपन्न होगी,लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच उपरांत 20 मई तक कार्यालयीन दिवसों में सुबह 8 से 12 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।साथ ही “महातारी दुलारी योजना” के तहत प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *