

धमतरी। मातृ दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रभारी किरण बघेल ने सम्मानित होकर अभिभूत होते हुए,कहा कि वास्तव में यह याद इन महिलाओं के प्रति उनके आत्म सम्मान को जागृत समाज में सम्मान देकर नारी स्वाभिमान को जागृत करना है।जिसके लिए आज का आयोजन एवं इसके आयोजक पंडित राजेश शर्मा बधाई के पात्र हैं, जिसने समाज में इस परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है,जिसके लिए नारी जगत उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती है।

