निःशुल्क कोचिंग क्लास सिलौटी में विद्यार्थियों को दिए मार्गदर्शन

पढ़ाई के साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी उज्जवल भविष्य का आधार है – डॉ. गणेश साहू

धमतरी परिक्षेत्र साहू समाज तर्रागोंदी कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा संचालित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शैक्षिक एवं करियर मार्गदर्शन शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौटी में बच्चों के अधिकार, नैतिक शिक्षा व नशामुक्ति विषय पर मार्गदर्शन दिया गया ।नैतिक शिक्षा पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष व संयोजक डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ -साथ संस्कार भी बहुत ही महत्वपूर्ण है।और पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधि जैसे स्काउट,रेडक्रॉस, एन एस एस जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील कि । उसी तरह बाल अधिकार के संबंध में गजानंद साहू,ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार के संबंध में बताया कि शासन प्रशासन बच्चों के अधिकारों के प्रति बहुत ही संवेदनशील है। बच्चों को चार प्रकार के अधिकार जिनमें जीवन जीने, विकास, सुरक्षा एवं संरक्षण, सहभागिता का अधिकार के संबंध में, एक युद्ध मोबाइल के विरुद्ध, एक युद्ध नशे के विरुद्ध, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,महिला हेल्पलाइन 1091 आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दिया।वहीं संतराम साहू जिला कोषाध्यक्ष ने बच्चों को किसी भी प्रकार से नशा न करना और परिवार में किसी को भी नशे नहीं करने की बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *