तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभापति कौशल्या देवांगन ने दी बधाई

धमतरी। देश के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत पर नगर पालिक निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, पार्टी की नीतियों और नेतृत्व की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की जीत तथा असम और पुडुचेरी में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनना यह दर्शाता है कि देश की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दे रही है,यह विजय कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *