

अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, पुलिस रेड से मचा हड़कंप – 64 पौवा देशी शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व नगदी सहित 20,870/- रुपये की जप्ती
धमतरी। थाना भखारा पुलिस द्वारा ग्राम कोसमर्रा एवं कोपेडीह सहित विभिन्न चिन्हित स्थानों पर अलग-अलग टीमों का गठन कर रणनीति के तहत एक साथ दबिश दी गई।मुखबिर सूचना एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर लक्षित स्थलों पर की गई कार्यवाही में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों का भंडाफोड़ करते हुए,मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।इसी के तहत नया तालाब ,कोसमर्रा में मुखबिर से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर मौके पर एक संदेही व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसने अपना नाम लेखराम पारधी,उम्र 19 वर्ष, निवासी कोसमर्रा बताया।दूसरी कार्यवाही ग्राम कोपेडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री की प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा सुनियोजित रेड कार्यवाही की गई।इस दौरान खेत, खलिहान, तालाब एवं नहर-नालों के आसपास गुप्त रूप से संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों को चिन्हित कर प्रभावी ढंग से ध्वस्त किया गया।वहीं कोलियारी मोड़ में मुखबिर कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका गया।तथा आरोपी तुलसी राम साहू उर्फ राजू,उम्र 54 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 3 भखारा के पास शराब परिवहन/विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

