भाजपा के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की हुई जीत- चेतन हिन्दूजा

बंगाल में हिंसा, तुष्टिकरण और परिवारवाद की हार, यह 2029 का साफ संकेत


धमतरी। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर धमतरी भाजपा संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई।चेतन हिन्दूजा ने इस जीत को प्रधानमंत्री की गारंटी, विकास के एजेंडे और सुशासन पर जनता की ऐतिहासिक मुहर बताया।कहा कि बंगाल की धरती से ममता बनर्जी के कुशासन, राजनीतिक हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो गया है।यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं है, यह विचारधारा की जीत है।यह लाखों कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत, पन्ना प्रमुखों के परिश्रम और प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है।कहा कि बंगाल की जनता सालों से हिंसा कल्चर से त्रस्त थी, महिलाओं पर अत्याचार, शिक्षक भर्ती घोटाला और केंद्रीय योजनाओं को रोकना सरकार की पहचान बन गई थी।वहीं असम की जीत पर कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। मेडिकल कॉलेज, एम्स, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक काम हुआ है,जनता ने उसी विकास को फिर से चुना है।जो यह साबित करता है कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां शांति और प्रगति दोनों हैं।तथा कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लेकर कहा कि वह सिर्फ परिवार बचाने और तुष्टिकरण करने में लगा था,उनके पास न नेता है, न नीति और न नीयत।और कहा कि बंगाल-असम के नतीजों का असर पूरे देश पर पड़ेगा।ये नतीजे 2029 के लोकसभा चुनाव का साफ संकेत है, कि जनता की मुहर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद पर लगती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *