
धमतरी। इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा टीम ने कलेक्ट्रेट में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की।इस दौरान पर्यावरण नशा मुक्ति अभियान सेवा कार्यों की प्रशंसा की।साथ ही 8 मई को स्थापना दिवस पर राजधानी में प्रदेश स्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले से ज्यादा से ज्यादा सदस्य भागीदारी होने पर भी बल दिया।इस अवसर रेड क्रास सोसायटी के चेयरमेन प्राप्ती वसामी व वाइस चेयर मेन शिवा प्रधान, जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी, जिला ने राज्यपाल को एक ज्ञापन देकर,जिले में एक भवन की मांग की गयी, जिसमे नवा युवाओं को अच्छे नागरिक बना सके।इसी बीच रेडक्रास के नये सदस्यो से भी भेंट कर उनके उत्साह बढाये।

