
भाजपा का बंगाल पताका, विश्व गुरु बनने का सार्थक है एवं पवित्र संदेश-: विजय मोटवानी
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब भारत अपने पूर्व की विश्व की गुरु की भूमिका को निर्वहन करने के लिए आगे बढ़ रहा है।बंगाल के जन मानस द्वारा कमल छाप पर वोट देकर यह बता दिया है कि वे बंगाल की सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने की परंपरा तथा राष्ट्रभक्ति की अलग जगाने के लिए फिर से एक नए सिरे से परिभाषित किया गया है,कि आने वाले समय में पूरा देश हिंदुत्व के एक सूत्र में बंध कर मां भारती को परम वैभव के शिखर पर असिन करेगा।इसके लिए कार्यकर्ता चुनाव में अपना तन मन धन के साथ ही प्राणों की आहुति दी है।

