
धमतरी। लालबगीचा वार्ड में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन केन्द्र क्रमांक 2 की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,स्थानीय नागरिकों की शिकायतों में निर्माण कार्य में लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा निम्न गुणवत्ता सामग्री के उपयोग एवं भूमि समतलीकरण के लिए कचरे से फिलिंग की गई है तथा कांक्रीट कार्य में निर्धारित अनुपात का पालन नहीं किया गया, जिससे भवन की मजबूती पर प्रश्न उठे हैं।जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।तथा संबंधित ठेकेदार को 3 दिवस के भीतर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप ही किया जाए।यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता, तो निविदा/अनुबंध की शर्तों के अनुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

