मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026

आर्थिक संबल बनी योजना: कुसुम बाई के परिवार को मिली राहत

धमतरी। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 एक प्रभावी पहल के रूप में उभरकर सामने आई है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत प्रदान कर नई आशा दी है।इसी तहत ग्राम चरमुडिया निवासी,कुसुम बाई सतनामी का परिवार भी लंबे समय से बढ़ते हुए बिजली बिल की समस्या से जूझ रहा था। यह स्थिति उनके लिए मानसिक और आर्थिक दोनों दृष्टियों से चिंता का विषय बन गई थी।इसी दौरान कुसुम को इस योजना की जानकारी प्राप्त हुई।योजना के प्रति विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी की और शीघ्र ही योजना का लाभ प्राप्त हुआ। उनके कुल बकाया ₹37,070 में से ₹28,640 की छूट प्रदान की गई, जिससे बड़ी राहत मिली।इस योजना के अंतर्गत कुसुम को न केवल मूल राशि में छूट मिली, बल्कि अधिभार (सरचार्ज) की 100 प्रतिशत माफी भी प्रदान की गई। साथ ही शेष राशि को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा ने उनके लिए भुगतान प्रक्रिया को सहज बना दिया।इस सहायता से उनका परिवार अब नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने में सक्षम हो गया है। वहीं कुसुम ने इस योजना को अत्यंत उपयोगी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि कुरूद विकासखंड में भी इस योजना का व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। क्रियाशील उपभोक्ताओं में 573 लोगों को योजना से जोड़ा गया,यह योजना विशेष रूप से बी.पी.एल., घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *