बस स्टैंड के पीछे कचरा डंप की सफाई

कचरा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए जारी किए नंबर

धमतरी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार प्रभावी और जनहितकारी कदम उठाए जा रहे हैं।इसी कड़ी में बस स्टैंड के पीछे लंबे समय से जमा कचरे के डंप को लेकर सामने आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।काफी समय से यह स्थान कचरा फेंकने काअनौपचारिक स्थल बन गया था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और व्यापारियों को बदबू, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निगम की इस कार्रवाई से न केवल क्षेत्र में स्वच्छता का वातावरण स्थापित हुआ है, बल्कि आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है।वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना करते हुए निगम से ऐसी नियमित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।सफाई कार्य के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया।समझाइश दी कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और कचरे का उचित निस्तारण निर्धारित स्थानों पर ही करें।तथा चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति यहां या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और अन्य दंडात्मक उपाय शामिल हो सकते हैं।एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी सुलभ कराई है व स्वच्छता से संबंधित किसी भी समस्या, कचरा डंपिंग, सफाई में लापरवाही या अन्य शिकायतों के लिए नागरिक निगम के चैटबॉट नंबर 918519009090 पर संपर्क कर सकते हैं या ‘निदान 1100’ सेवा पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।तथा नागरिकों से अपील की है कि वे इन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *