महापौर के प्रयास से धमतरी को पीएम आवास योजना 2.0 में बड़ी सौगात,

145 आवासों को मिली स्वीकृति

धमतरी।महापौर के प्रयासों से शहर को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) की 6वीं बैठक में धमतरी नगर पालिक निगम के लिए इंद्रप्रस्थ कॉलोनी (58) एवं स्वीपर कॉलोनी (87) के स्लम पुनर्वास हेतु आवास निर्माण कि स्वीकृति मिली है।इस परियोजना लिए कुल 8 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए स्वीकृत हुई है।महापौर ने कहा कि यह स्वीकृति शहरी गरीबों के लिए बड़ी उपलब्धि है।कहा कि प्रधानमंत्री “सबका साथ, सबका विकास” और “हर गरीब के सिर पर छत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में धमतरी तेजी से आगे बढ़ रहा है।लंबे समय से स्लम क्षेत्रों के पुनर्वास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे सरकार के सहयोग से मूर्त रूप मिल रहा है।इस योजना से 145 परिवारों को सुरक्षित और बेहतर आवास सुविधा मिलेगी तथा उनके जीवनस्तर में सुधार आएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *