
धमतरी। शहर में प्रस्तावित डॉग्स की नसबंदी अभियान को लेकर जीव सहारा सेवा समिति के डॉग लवर्स प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।यह शहर के बेजुबान जीवों के संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय है, इसलिए नगर निगम को पशु हित को प्राथमिकता देते हुए अभियान संचालित करना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व में निगम द्वारा कराए गए नसबंदी के दौरान कई खामियां सामने आई थीं।कई डॉग्स को जिस स्थान से उठाया गया, नसबंदी के बाद वापस उसी स्थान पर नहीं छोड़ा गया, जिससे आक्रामक व्यवहार का सामना करना पड़ा।साथ ही भोजन, पानी, दवाइयों एवं देखरेख की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए।कहा कि इस बार ज्यादा से ज्यादा फीमेल डॉग्स की नसबंदी कराई जाए और नसबंदी के बाद ई-कॉलर लगाने की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई, ताकि टांके खुलने जैसी समस्या न हो।
इस दौरान डॉग लवर्स को निगरानी की अनुमति दी जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि डॉग्स को समुचित भोजन, पानी और दवाइयां मिल रही हैं तथा नसबंदी के बाद उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है, जहां से लाया गया था।


