युवा जोश और संगीत का संगम: दायरा बैंड ने समापन दिवस को बनाया यादगार

युवाओं की प्रतिभा को मिला मंच, दायरा बैंड की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

धमतरी।  पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” का समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ।अंतिम दिवस का मुख्य आकर्षण “दायरा बैंड (जादू बस्तर)” की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने लोक और आधुनिक संगीत के अद्भुत संगम से पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।कहा कि “युवा फेस्ट जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और नवाचार क्षमता को भी प्रोत्साहित करते हैं।आज के युवा ही विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं।युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।वर्मा ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कलेक्टर प्रशंसा की।वहीं महापौर ने भी युवाओं को अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल एवं नवाचार से जुड़ी कुल 23 प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीजी कॉलेज को रनिंग ट्रॉफी प्रदान की गई।साथ ही कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि “युवा फेस्ट-2026” का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकें।बताया कि आयोजन के दौरान स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, आर्ट एवं क्राफ्ट तथा लोक संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिले और वे अपने कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र निर्माण में करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *