सोशल मीडिया क्रिएटरों को मिला मार्गदर्शन

मनोज डे ने साझा किए सफलता के सूत्र

धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट के दौरान देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे का आगमन स्थानीय डिजिटल क्रिएटरों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।लोहरशी रेस्ट हाउस में जिले के यूट्यूबर, ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया क्रिएटरों ने उनसे मुलाकात की।मनोज डे का आज पी.जी. कॉलेज में प्रसिद्ध यूट्यूबर संबंधी जानकारी युवाओं को देंगे।मुलाकात के दौरान मनोज डे ने उपस्थित युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया न केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है, बल्कि आय अर्जन का साधन भी बन चुका है, गुणवत्तापूर्ण कंटेंट निर्माण, वीडियो में निरंतरता, दर्शकों की रुचि को समझने तथा प्लेटफॉर्म के एल्गोरिद्म के अनुरूप कार्य करने के महत्व पर विशेष जोर दिया।अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि समर्पण, धैर्य और सही रणनीति के साथ कार्य किया जाए, तो डिजिटल क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।साथ ही क्रिएटरों को मौलिकता बनाए रखने, सकारात्मक कंटेंट प्रस्तुत करने और नियमित रूप से स्वयं को अपडेट करते रहने की सलाह दी।वहीं युवा क्रिएटरों ने इस अवसर को अत्यंत उपयोगी बताया और विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रेरणा से वे डिजिटल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *