

परंपरा, प्रतिभा और AI तकनीक के संगम से युवाओं को मिला नया मंच
धमतरी। जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय “युवा फेस्ट 2026” का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू एवं विधायक अंबिका मरकाम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।कलेक्टर ने बताया कि “युवा फेस्ट में लगभग 20 विधाओं में सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।जिसमें जिले के 26 महाविद्यालयों से लगभग 5000 युवाओं ने अपनी पंजीयन सुनिश्चित की है, जो युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है।अतःयुवाओं से अपील की है कि वे अपने मित्रों एवं परिचितों को भी प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।इस दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।वहीं इतिहास विषय के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से भारत के गौरवशाली अतीत को जीवंत किया, वहीं छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, खानपान और लोक कला की झलक ने आयोजन को विशेष बना दिया।फूड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ आमपना, आइसक्रीम एवं अन्य पकवानों के स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों ने अवलोकन कर युवाओं के हुनर की सराहना की।इस वर्ष युवा फेस्ट में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), वीडियो एडिटिंग और Canva वर्कशॉप विशेष आकर्षण का केंद्र रही।इन कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल, कंटेंट क्रिएशन, डिज़ाइनिंग और स्मार्ट तकनीकों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।युवाओं ने एडवेचर मेमें हिस्सा लेकर जौहर का प्रदर्शन किया।एवं खेल में अपनी प्रतिभा दिखायी।AI न केवल शिक्षा, बल्कि रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रहा है।युवाओं को AI आधारित टूल्स, डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।


