युवा उत्सव 2026 को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीएसपी ने किया स्थल निरीक्षण

बाहरी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की सुरक्षा हेतु विशेष प्लान तैयार

धमतरी। आगामी 24 एवं 25 अप्रैल को आयोजित “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” को लेकर धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।इसके लिए सीएसपी द्वारा बी.सी.एल.एस. कॉलेज, धमतरी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।तथानिरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, मंच सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस आयोजन में जिले सहित विभिन्न जिलों एवं अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है।एवं भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है,ताकि कार्यक्रम सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *