
14 हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत, स्वरोजगार को मिली नई दिशा
धमतरी। कलेक्टर के मार्गदर्शन में मगरलोड जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत कार्यशाला आयोजन कर प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई,जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान की सुविधा, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया तथा फूड प्रोसेसिंग से जुड़े संभावित व्यवसायों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।कार्यशाला के दौरान कुल 14 हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत किए गए, जिससे शीघ्र ही योजना का लाभ मिल सकेगा। यह कार्यशाला स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुई।


