ऑनलाइन IPL सट्टा पर पुलिस की कार्यवाही,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मोबाइल, सिम और स्कूटी सहित कुल कीमती 1,20,500/- रूपये जप्त

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शंकर मंगलानी,उम्र 39 वर्ष, निवासी बनियापारा धमतरी,अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित कर रहा है।जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनंयम 2022 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।एवं विवेचना के दौरान उपयोग में लाए गए मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *