महापौर ने ग्राम सेमरा बी में 2.47 करोड़ की लागत से स्टाप डैम निर्माण का किया भूमिपूजन

धमतरी। ग्राम सेमरा बी में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टाप डैम निर्माण कार्य का भूमिपूजन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अध्यक्षता नेहरू निषाद तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सभापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।महापौर ने कहा कि स्टाप डैम का निर्माण ग्राम सेमरा बी और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे उनकी खेती और आय में भी वृद्धि होगी।कहा कि जल ही जीवन है और इस प्रकार की परियोजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं।केंद्र में मोदी के नेतृत्व में देशभर में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है, जिसका लाभ सीधे गांवों तक पहुंच रहा है।इन दोनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही आज ऐसे जनहितकारी कार्य संभव हो पा रहे हैं।तथा ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संकट काफी हद तक समाप्त होगा और गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *