
धमतरी। लोकसभा क्षेत्र महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं लोकसभा क्षेत्र कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कलेक्टोरेट की सभाकक्ष में धमतरी जिले के डूबान क्षेत्र मोंगरागहन ग्राम पंचायत के उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें ग्राम उरपुटी की अमृता मंडावी, पद्मिनी साहू अकलाडोंगरी, वृंदावी मंडावी मालगांव,सतन मरकाम कोलियारी और रूखसाना बेगम राजपुर को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीं।


