गोकुलपुर पीएम श्री विद्यालय में शेड निर्माण

महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता

धमतरी। शहर के गोकुलपुर पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को देते हुए महापौर ने 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कराकर यह सिद्ध कर दिया कि उनका हर निर्णय जनहित और विकास के संकल्प से प्रेरित है।इस कार्य के लिए प्राचार्य एवं शिक्षकगणों ने महापौर का भव्य सम्मान कर आभार प्रकट किया।कहा कि यह शेड निर्माण केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।इससे बच्चों को धूप और बारिश से राहत मिलने के साथ-साथ शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।महापौर के इस निर्णय को दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील सोच का परिचायक बताया।इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखा।जिस पर महापौर आश्वस्त किया कि शहर के विकास के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।कहा कि “हम वादों की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करते हैं” और विद्यालय की सभी आवश्यक मांगों पर शीघ्र और प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *