

जल, खेल और संस्कृति का संगम
धमतरी। गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की दूरी में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अद्भुत गति, संतुलन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धमतरी सहित समीपवर्ती जिलों की कुल 52 टीमों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़े खेल महोत्सव के रूप में उभरकर सामने आया।कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।एवं मत्स्य विभाग द्वारा 8 मछुआ समितियों को आइस बॉक्स वितरित किए गए,साथ ही जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वॉटर एंबुलेंस का शुभारंभ भी किया गया।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ओमकार साहू, महापौर एवं रंजना साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय विशेषता ग्रामीण अंचलों की महिला प्रतिभागियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।जिन्होंने पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बनाया, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश भी दिया।इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान: बोट क्रमांक 4 रोमार निषाद तिरी एवं जीतु निषाद, द्वितीय स्थान: बोट क्रमांक 1 सत्वंत मंडावी एवं मिथलेश मंडावी,कोलियारी,तृतीय स्थान: बोट क्रमांक 10 कोमल निषाद एवं महेश्वर कुरेटरी, तिर्रा,वहीं वेशभूषा पुरस्कार में बोट क्रमांक 6 पवनबाई निषाद एवं देवनबती निषाद,सजावट पुरस्कार में बोट क्रमांक 8 रामनारायण नेताम एवं रिशीराम निषाद,रहे।इस विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
• प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000
• द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000
• तृतीय पुरस्कार: ₹25,000 साथ ही बोट सजावट एवं वेशभूषा के लिए ₹11,000 के विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।तथा जिला प्रशासन द्वारा महिला प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए ₹15,000, ₹10,000 एवं ₹5,000 के सांत्वना पुरस्कार की भी घोषणा की गई।


