ईद पर धमतरी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब,

महापौर रामू रोहरा ने दी सौहार्द की मिसाल
धमतरी। ईद के मौके पर शहर में भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।ईदगाह मैदान के बाहर महापौर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।नमाज़ अदा करने के बाद जैसे ही लोग ईदगाह से बाहर निकले, महापौर ने सभी से गले मिलकर शुभकामनाएं।साथ ही बच्चों स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई बुजुर्गों ने भी महापौर को आशीर्वाद देते हुए शहर के विकास कार्यों की सराहना की।महापौर ने कहा कि ईद का पर्व हमें त्याग, सेवा, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।यह दिन हमें एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में सौहार्द को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।कहा कि धमतरी की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।नगर निगम द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें सभी समाजों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।हर वर्ग के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *