“योग एवं उद्योग” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित,

विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य और कौशल का संदेश

धमतरी। कलेक्टर के मार्गदर्शन में भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, रुद्री के तत्वावधान में “योग एवं उद्योग” विषय पर एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर उसके सकारात्मक प्रभाव तथा औद्योगिक एवं व्यावसायिक जीवन में उसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूक करना था।मुख्य अतिथि रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को विकसित करने का माध्यम है।विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया, जिससे वे स्वस्थ जीवन के साथ-साथ अपने लक्ष्य को भी बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकें।वहीं अध्यक्षता कर रहे आईआईटी भिलाई के निदेशक ने विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।साथ ही शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने के लिए संस्थान स्तर पर वित्तीय सहयोग तथा तकनीकी ज्ञान साझा करने हेतु सहयोग देने की सहमति भी व्यक्त की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *