
29 हजार से अधिक घरों तक पहुंचेगा नल कनेक्शन
धमतरी। जिले में जल जीवन मिशन के तहत “सिर्री समूह जलप्रदाय योजना” के माध्यम से 29,036 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर लगभग 1,53,159 ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।इस योजना की डीपीआर तैयार की जा रही है।योजना कि अनुमानित लागत 12512.31 लाख रुपये है।योजना के अंतर्गत शामिल 83 ग्रामों में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिए 7,239.23 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा रेट्रोफिटिंग एवं सिंगल विलेज योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।यह सतही जल स्रोत पर आधारित होगी। प्रस्तावित जल स्रोत महानदी पर स्थित रुद्री बैराज है। ग्राम डांडेसरा के समीप महानदी मेन कैनाल में स्थापित क्रॉस रेगुलेटर के अपस्ट्रीम में रॉ-वॉटर कलेक्शन समवेल एवं पंप हाउस निर्माण कर जल प्रदाय किया जाएगा।इस व्यवस्था से सभी 83 गांवों में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।


