
जुआरियों के पास से 26,000 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश पत्ती किया गया जब्त
धमतरी। थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिहाद रेस्ट हाउस के पास कुछ व्यक्ति दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर,5 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।पकड़े गए आरोपियों के नाम होमेश मारकंडे,उम्र 24 वर्ष, निवासी सिवनीकला,यतीश बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी डांडेसरा, कौशल नारंग,उम्र 19 वर्ष, निवासी सलौनी,चंदु बंजारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी छछानपैरी, यादराम साहु, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगतरा,उक्त कृत्य पर जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा द्वारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।


