कुपोषण मुक्ति की दिशा में महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल

मगरलोड में 244 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर मगरलोड के रामलीला मैदान में ब्लॉक स्तरीय बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में Petel’s Children Hospital से पीडियाट्रिशियन की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।परियोजना अधिकारी ने बताया कि जनवरी माह की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार चिन्हित गंभीर कुपोषित बच्चों सहित अन्य बच्चों को स्वास्थ्य जांच हेतु आमंत्रित किया गया था।प्रत्येक ग्राम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अभिभावक बच्चों को लेकर शिविर में पहुंचे।यह आयोजन मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत किया गया।एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में मोबाइल मेडिकल यूनिट की भी व्यवस्था की गई, जिसमें वयस्कों की स्वास्थ्य जांच की गई। सुदूर क्षेत्रों से बच्चों को लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।तथा उपस्थित सभी बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया तथा दवाइयों का वितरण किया गया।अभिभावकों को संतुलित आहार, कुपोषण के कारण, सही वजन एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के उद्देश्य से अवगत कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *