
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खाद्य प्रसंस्करण आधारित सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में एक दिवसीय प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) अंतर्गत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।इसके तहत उपलब्ध अनुदान, ऋण, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी जानकारी दी जाएगी।इच्छुक कृषक, महिला स्व-सहायता समूह, युवा एवं ग्रामीण उद्यमी जो खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करना चाहते हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम प्रात:11 बजे से 23 फरवरी को नगर पंचायत भखारा एवं जनपद पंचायत मगरलोड, 25 को नगर पंचायत आमदी एवं जनपद पंचायत नगरी,26 को जनपद पंचायत कुरूद एवं कुकरेल तथा 27 को महतारी सदन करेलीबड़ी एवं जनपद पंचायत धमतरी में आयोजित की जाएंगी।


