“निश्चय” कार्यक्रम के तहत,युवा बंदियों के लिए दो दिवसीय योग शिविर शुरू

धमतरी। जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं,“निश्चय” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल में युवा बंदियों के पुनर्वास हेतु दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन 21फरवरी से प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के एन.डी.पी.एस.एवं अन्य प्रकरणों में निरुद्ध बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, नशे की प्रवृत्ति में कमी लाना तथा उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।शिविर के दौरान बंदियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित अभ्यास कराया गया।जेल प्रशासन का दायित्व केवल कारावास तक सीमित नहीं है, बल्कि बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं समाज में पुनःस्थापना सुनिश्चित करना भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *