स्वयं को CID अधिकारी बताकर धौंस जमाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी आईडी कार्ड व “नेशनल क्राइम कंट्रोल” का बोर्ड लगाकर घूम रहा था, स्कार्पियो सहित सामग्री जप्त

धमतरी।थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति अपने स्कार्पियो में “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” का लोगो एवं “VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA” लिखी प्लेट लगाकर खड़ा है तथा स्वयं को CID अधिकारी बताकर आमजन को धौंस दिखा रहा है।जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच की गई एवं वाहन चालक से पूछताछ करने पर दो आईडी कार्ड प्रस्तुत किए,व अपना नाम टिकेश्वर नरेटी,उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डांगरा,जिला कांकेर बताया।आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने सितंबर 2025 में फर्जी आईडी कार्ड बनवाए तथा समय पर ऑनलाइन भुगतान कर उनकी वैधता बढ़ाई तथा इन कार्डों एवं बोर्ड का उपयोग टोल टैक्स से बचने एवं अन्य स्थानों पर प्रभाव जमाने हेतु करता था।आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर को दिनांक 21.2.2026 को धारा 204, 205, 336(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *